पुलवामा हमले में शहीद भारत माँ के वीर सपूतों के 5वी पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित की गई

देश भक्तों में कुछ ही खुश नसीब होते है
वो कभी मरते नही,जो शहीद होते है

संस्कार एकेडमी अनपरा एवं के बी किंडरगार्टन डीबुलगंज ,एक्सिस बैंक,रिलायंस स्मार्ट पॉइन्ट द्वारा आयोजित
सहयोगी संस्था:- प्रयास फाउंडेशन एक मुहिम जिंदगी बचाने की रक्तदाता समूह एवं इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी सोनभद्र द्वारा
पुलवामा हमले में शहीद भारत माँ के वीर सपूतों के 5वी पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

दिनांक:- 14/02/2024
स्थान:- संस्कार एकेडमी ,लैंको कॉलोनी बीना रोड अनपरा
समय 10 से 2 बजे तक चला
एक यूनिट रक्तदान शहीदों के नाम

निवेदक
दिलीप कुमार दुबे
फाउंडर/ चेयरमैन प्रयास फाउंडेशन
पुलवामा में सीआरपीएफ के 40 जवानों के अवसर पर 40 यूनिट रक्तदान कर लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया*। = 👉🏿*पत्रकारों ने भी बढ़ चढ कर रक्तदान किया*। 👉🏿14 फरवरी 2024 बुधवार को दोपहर संस्कार एकेडमी के प्रांगण में रक्तदान शिविर का शुभारंभ अनपरा परियोजना सीआईएसएफ के कमांडेंट योगीराज द्वारा किया गया।कार्यक्रम में प्रयास फाउंडेशन के दिलीप दुबे सभी अतिथियों रक्त दाता को स्वागत करते हुए कहा -रक्तदान से बड़ा दुनिया में कोई दान नहीं होता।यह निरंतर चलता रहेगा। कार्यक्रम के संयोजक बृजेश कुमार सिन्हा ने सभी को धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम में पधारे मेडिकल टीम आगंतू को स्वागत अंगवस्त्र,तेलचित्र देकर किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनपरा परियोजना के सीआईएसएफ कमांडेंट ने फुलवामा शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए रक्तदान देने वालों की प्रशंसा की, कहा हमारे सीआईएसएफ के जवान भी जरूरत पड़ने पर रक्तदान के लिए तैयार हैं। कार्यक्रम के संयोजन में के बी सी गार्डन पब्लिक स्कूल, प्रयास फंऊडेशन रेणुकूट axis bank, रिलायंस ने सहभागिता की। इस अवसर पर खाना बैंक संयोजक बी के सिंह, बबलू श्रीवास्तव ब्रजेश श्रीवास्तव, संतोष पांडे बबिता श्रीवास्तव, डॉक्टर पंकज ,रामकुमार गुप्ता, मेडिकल टीम सोनालिका शर्मा ,अमित गुप्ता, शेलेंद्र कुमार, मनोज कुमार आदि लोग उपस्थित रहे। *इंसेट *पुलवामा शहीद के अवसर पर रक्तदान में पत्रकारों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया* । अनपरा में साल की प्रथम रक्तदान शिविर में अनपरा प्रेस क्लब के सहयोग से पत्रकार के टीमों ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया इस अवसर पर फुलवामां में 14 फरवरी 2019 में सेना के जवानों पर हमला कर 40 जवानों को मौत के घाट उतारने वाले जैसे मोहम्मद के आतंकी को कायराना करार देते हुए निदा की गई। प्रेस क्लब अनपरा के अध्यक्ष आर पी सिंह ने कहा सेना के जवानों पर हमला आतकी की एक सोची समझी साजिश थी। आज पूरे देश में पुलवामा शहीद दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जाते हैं। बुधवार को संस्कार एकेडमी में आयोजित रक्तदान शिविर में पत्रकारों ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया रक्तदान देने वाले पत्रकारों में मुख्य रूप से *गजेंद्र गुप्ता, प्रवीण पटेल, जे पी सिंह,उमेश सागर,अमरीश शर्मा ,जगदीश साहनी, संतोष गुप्ता*, सहित सहित प्रेस क्लब के संयोजक संजय द्विवेदी मीडिया प्रभारी रोशन शर्मा संदीप शर्मा प्रमोद शुक्ला बाबा, संजय तिवारी आकाश पांडे, प्रभा शंकर मिश्रा, तृप्ति सिंहा, आरती पांडे, निशा, चंदा द्विवेदी, शिवानी सिंह, हर्षिता ,मनीषा ,खुशबू आदि का सहयोग रहा संचालन दिलीप दुबे ने किया।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]