अनुसूचित जनजातियों के विकास में खर्च किए जाए पूरा धन राशि

अनुसूचित जनजातियों के विकास में खर्च किए जाए पूरा धन राशि

एम 0 कुमार संबाददाता

पिछले दस सालो में हर साल शासन को लौट जाता है पैसा

राष्ट्रीय गांधी वादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में आदिवासियो के आर्थिक सामाजिक सांस्कृतिक विकास के लिए बना अनुसूचित जन जाति निदेशालय समाज कल्याण का पैसा पिछले दस सालो में जिले में आया पूरा पैसा खर्च ना होने से हर वर्ष पैसा शासन को लौटा दिए जाने को लेकर राष्ट्रीय गांधीवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष खरवार ने मुख्य मंत्री को पत्र लिख कर चिंता जाहिर करते हुए धन राशि खर्च कर आदिवासियो के विकास को गति देने की मांग की है।श्री खरवार ने कहा है कि आंकड़े बताते है कि अनुसूचित जन जातियों के आर्थिक सामाजिक,सांस्कृतिक विकास और जागरूकता के लिए शासन से पैसा आता है लेकिन पूरा पैसा खर्च ना कर उसे वापस भेज दिया जाता है।कहा है कि खेल कुछ,सायकिल वितरण छात्रवृति,खेल कूद, मानव विकास संसाधन ,शैक्षणिक विकास आदि योजनाओं पर खर्च करना होता है लेकिन पूरा पैसा खर्च ही नही किया जाता।जबकि सभी जानते है की आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में अनुसूचित जन जातियों की स्थिति क्या है। कहा है कि ईमानदारी पूर्वक योजना का पैसा खर्च किया जाए तो स्थिति में बदलाव संभव है ।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]