रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगवानी सात फेरे लेंगे……

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगवानी सात फेरे लेंगे। बीते दिनों दोनों को परिवार वालों के साथ शादी की तैयारियां के बीच स्पॉट किया गया।उनके घर को लाइट्स से सजा दिया गया है जिसके वीडियोज भी सामने आए हैं। रकुल और जैकी का वेडिंग कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। कार्ड देखकर पता चलता है कि दोनों गोवा में शादी करेंगे।रकुल और जैकी के वेडिंग कार्ड पर शादी की तारीख लिखी है जिसके मुताबिक 21 फरवरी को सात फेरे लेंगे। कार्ड पर शादी का मंडप प्रिंट है और ड्रीमी लोकेशन बनाया हुआ है। यह पिंक और व्हाइट कलर के फूलों से सजा है। कार्ड देखकर ही अंदाजा लगा सकते हैं कि वेन्यू कितना सुंदर होगा। गोवा में कपल के परिवारवाले और करीबी दोस्त ही मौजूद रहेंगे।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]