शाहरुख खान ‘रईस’ का सीक्वल बनाने जा रहे……

शाहरुख खान की फिल्म ‘रईस’ साल 2017 में आई थी. इस फिल्म में उनके साथ पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान लीड रोल में नजर आईं थी. ‘रईस’ को लेकर कहा जाता है कि ये फिल्म सही समय पर रिलीज नहीं हुई थी.यही वजह थी कि फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई. अब शाहरुख खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में शाहरुख खान ‘रईस’ वाले लुक में नजर आ रहे हैं, जिसे देखकर फैन्स ने ‘रईस 2’ की डिमांड शुरु कर दी है.रईस’ फिल्म में शाहरुख खान ने रईस आलम का किरदार अदा किया था. फिल्म को बहुत अच्छा तो नहीं लेकिन मिला-झुला रिस्पॉन्स मिला था. इस फिल्म को रिलीज हुए 7 साल हो गए हैं. अब जो वीडियो आया है वो शाहरुख खान की किसी फिल्म का नहीं है, बल्कि इस वीडियो की कुछ हकीकत कुछ और ही है. दरअसल शाहरुख खान ने एक ऐड शूट किया है, जिसमें वो फिल्म की तरह ही काला पठानी सूट और चश्मा पहनकर एक्शन करते दिख रहे हैं.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]