नाडियाडवाला की मेगा बजट फिल्म में नजर आएंगे सलमान…..

सुपरस्टार सलमान खान को पर्दे पर एक्शन करते देखना दर्शकों के लिए पैसा वसूल होता है। बीते दो दशक में सलमान ने एक से बढ़कर एक कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं। साल 2023 में ‘टाइगर 3’ में सलमान खान के एक्शन फिल्म को दर्शकों ने खूब प्यार दिया।इसी बीच सलमान के फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। चर्चा है कि बॉलीवुड के दबंग साजिद नाडियाडवाला की मेगा बजट एक्शन फिल्म में नजर आने वाले हैं, जिसका निर्देशन साउथ के दिग्गज निर्देशक एआर मुरुगादॉस करेंगे।
