चोपन पुलिस को मिली बड़ी सफलता दो आरोपियों को 11 कि0ग्रा0 कॉपर के साथ गिरफ्तार कर भेजा जेल

चोपन पुलिस को मिली बड़ी सफलता दो आरोपियों को 11 कि0ग्रा0 कॉपर के साथ गिरफ्तार कर भेजा जेल

टी.एल. भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो चीफ

डाला सोनभद्र- थाना चोपन पुलिस को मिली बडी सफलता मुकदमा संबंधित दो आरोपी को 11 किग्रा0 कापर के साथ चोपन पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया
मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को लगभग 01.15 बजे चोपन थाना क्षेत्र के बग्गा नाला के ओवरब्रिज ओबरा जाने वाले अन्दर पास सर्विस लेन पर चोपन थाना प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता अपने टीम के साथ
थाना में दर्ज मुकदमा के आरोपित शारदा प्रसाद पनिका उर्फ राहुल पनिका उम्र लगभग 23 वर्ष पुत्र वीरेन्द्र कुमार पनिका निवासी नई बस्ती शान्ति नगर सेक्टर नं0- 10 ओबरा थाना ओबरा हालपता – ग्राम परसोई उम्र एव ज्वाला प्रसाद उम्र लगभग 36 वर्ष पूत्र स्व0 बचाऊ प्रसाद निवासी – तेलगुड़वा को मोटरसाइकिल पर लादकर जा रहे चोरी के 11 किग्रा0 कापर वायर के साथ गिरफ्तार कर लिया गया जिसमें एक अभियुक्त मौके से मौका देख फरार हो गया गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ पर बताये कि साहब हम लोग जनरेटर के अल्टीनेटर से कापर तार चुराकर बेचकर अपना जीविकापार्जन करते हैं
इस दौरान टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता, उ0नि0 दुनिया सिंह, उ0नि0 देवी प्रसाद मिश्र, हे0का0 अजय यादव, हे0का0 कमल कुमार राव, हे0का0 संतोष यादव हे0का0 वीरेन्द्र सरोज शामिल रहे।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]