थाना शाहगंज पुलिस टीम द्वारा 02 शातिर अभियुक्तों को नाजायज पिस्टल, कारतूस .32 बोर, तमंचा.315 बोर के साथ किया गया गिरफ्तार

थाना शाहगंज पुलिस टीम द्वारा 02 शातिर अभियुक्तों को नाजायज पिस्टल, कारतूस .32 बोर, तमंचा.315 बोर के साथ किया गया गिरफ्तार

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर महोदय द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन समग्र” के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री आयुष श्रीवास्तव के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी शाहगंज श्री गिरेन्द्र सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह थाना शाहगंज मय पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/ वाहन की चेकिंग के दौरान आज दिनांक 15.08.2026 की रात्रि 01:55 बजे शमशान रोड बहद ग्राम बकुची के पास से शातिर अभियुक्त 1. विपिन यादव पुत्र स्व0 सुरेन्द्र यादव निवासी ग्राम प्रेमराजपुर शेरवा थाना सिकरारा जनपद जौनपुर 2. मनीष यादव उर्फ अंकित यादव पुत्र प्रेम कुमार यादव निवासी ग्राम रामनगर थाना सिकरारा जनपद जौनपुर को एक पिस्टल . 32 बोर, एक कारतूस.32 बोर, 02 तमंचा .315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना शाहगंज पर मु0अ0सं0 291/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाही की जा रही है
गिरफ्तार अभियुक्त गण का नाम पता-
1. विपिन यादव पुत्र स्व0 सुरेन्द्र यादव निवासी ग्राम प्रेमराजपुर शेरवा थाना सिकरारा जनपद जौनपुर
2. मनीष यादव उर्फ अंकित यादव पुत्र प्रेम कुमार यादव निवासी ग्राम रामनगर थाना सिकरारा जनपद जौनपुर
बरामदगी का विवरण-
1- 01 पिस्टल .32 बोर
2- 01 पिस्टल कारतूस .32 बोर
3- 02 तमंचा .315 बोर
आपराधिक इतिहास-
1.अंकित यादव उर्फ मनीष यादव पुत्र प्रेम कुमार यादव निवासी ग्राम रामनगर थाना सिकरारा जनपद जौनपुर
1.मु0अ0सं0 139/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट व 313 बीएनएस 2023 थाना मीरगंज जनपद जौनपुर
2.मु0अ0सं0 212/2023 धारा 504/506 भादवि थाना सिकरारा जनपद जौनपुर
3.मु0अ0सं0- 202/2025 धारा 117(2), 309(4), 317(2), 315(3), 352 बी0एन0एस0 थाना गौरा बादशाहपुर जनपद जौनपुर
4.मु0अ0सं0 291/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना शाहगंज जनपद जौनपुर
2. विपिन यादव पुत्र सुरेन्द्र यादव निवासी ग्राम प्रेमराजपुर शेरवा थाना सिकरारा जनपद जौनपुर
1.मु0अ0सं0- 171/2024 धारा 147, 307, 336, 34, 427, 448, 452, 504, 506 थाना बक्सा जनपद जौनपुर
2.मु0अ0सं0 139/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट व 313 बीएनएस 2023 थाना मीरगंज जनपद जौनपुर
3.मु0अ0सं0 212/2023 धारा 504/506 भादवि थाना सिकरारा जनपद जौनपुर
4.मु0अ0सं0 202/2025 धारा 117(2), 309(4), 317(2), 315(3), 352 बी0एन0एस0 थाना गौरा बादशाहपुर जनपद जौनपुर
5.मु0अ0सं0 291/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना शाहगंज जनपद जौनपुर

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]