थाना जलालपुर पुलिस द्वारा पाक्सो सम्बन्धित अभियोग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार किया गया।

थाना जलालपुर पुलिस द्वारा पाक्सो सम्बन्धित अभियोग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार किया गया।

श्रीमान् पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक जलालपुर के नेतृत्व में थाना जलालपुर पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 360/2026 धारा 137(2) बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 12.08.2026 को आवेदिका जनपद जौनपुर द्वारा थाना जलालपुर पर लिखित तहरीर दी गयी कि दिनांक 11.08.2026 को समय करीब 11:00 बजे दिन में उनके गांव का रहने वाला गोरख उर्फ गौरव उनकी 17 वर्षीय पुत्री को त्रिलोचन बाजार से बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना जलालपुर पर मु0अ0सं0 360/2026 धारा 137(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया। विवेचना महिला उपनिरीक्षक श्रीमती चिन्ता राय द्वारा की गयी। विवेचना के दौरान संकलित साक्ष्यों के आधार पर अभियोग में धारा 64(1) बीएनएस एवं धारा 3/4 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गयी। अभियुक्त गोरख उर्फ गौरव पुत्र कैलाश निवासी, थाना जलालपुर, जनपद जौनपुर को दिनांक 12.08.2026 को समय करीब 18:30 बजे थाना जलालपुर परिसर से पुलिस हिरासत में लिया गया। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
गोरख उर्फ गौरव पुत्र कैलाश, निवासी ककोरी, थाना जलालपुर, जनपद जौनपुर, उम्र करीब 19 वर्ष।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
मु0अ0सं0 08/2026 धारा 74/352 बीएनएस व 7/8 पॉक्सो एक्ट, थाना जलालपुर, जनपद जौनपुर।
मु0अ0सं0 360/2026 धारा 137(2)/64(1) बीएनएस व 3/4 पॉक्सो एक्ट, थाना जलालपुर, जनपद जौनपुर।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]