थाना पवारा मिशन शक्ति टीम द्वारा पति-पत्नी के मध्य चल रहे विवाद को आपसी समझौते एवं काउंसलिंग के माध्यम से सुलझाया गया
थाना पवारा मिशन शक्ति टीम द्वारा पति-पत्नी के मध्य चल रहे विवाद को आपसी समझौते एवं काउंसलिंग के माध्यम से सुलझाया गया-
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी मछलीशहर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना पवारा के नेतृत्व में मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने हेतु थाना मिशन शक्ति टीम द्वारा निरंतर कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में प्रथम पक्ष अंजना देवी पत्नी नीरज, निवासी ग्राम सराय पवारा, थाना पवारा, जनपद जौनपुर एवं द्वितीय पक्ष नीरज, निवासी ग्राम सराय पवारा, थाना पवारा, जनपद जौनपुर के मध्य पति-पत्नी के विवाद की शिकायत प्राप्त हुई।
प्रकरण की जांच के क्रम में दोनों पक्षों को मिशन शक्ति केन्द्र पर बुलाकर उनकी समस्याओं एवं पक्षों को विस्तारपूर्वक सुना गया। मिशन शक्ति टीम द्वारा दोनों पक्षों को आपसी सामंजस्य, पारिवारिक दायित्व एवं वैवाहिक जीवन के महत्व के संबंध में समझाते हुए काउंसलिंग की गई। काउंसलिंग के उपरांत दोनों पक्षों की आपसी सहमति से विवाद का समाधान करते हुए सुलह-समझौता करा दिया गया।
