थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा डीजल चोरी के अभियोग का सफल अनावरण, 03 अभियुक्त गिरफ्तार — 100 लीटर डीजल, बोलेरो वाहन व 03 मोबाइल फोन बरामद

थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा डीजल चोरी के अभियोग का सफल अनावरण, 03 अभियुक्त गिरफ्तार — 100 लीटर डीजल, बोलेरो वाहन व 03 मोबाइल फोन बरामद

राजू यादव क्राइम प्रधान संपादक

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय *श्री अनिल कुमार* एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी *श्री हर्ष पाण्डेय* के कुशल निर्देशन/मार्गदर्शन में थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा चोरी की घटनाओं के अनावरण एवं अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए डीजल चोरी के अभियोग में 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

घटना एवं गिरफ्तारी का विवरण-
दिनांक 13.08.2026 को थाना शक्तिनगर पर पंजीकृत *मु0अ0सं0-151/2026, धारा 303(2), 317(2), 3(5) बीएनएस* की विवेचना के दौरान वादी मुकदमा एवं एनसीएल बीना के अधिकारी/कर्मचारियों की उपस्थिति में अभियुक्तगण 1. रोशन भारती, 2. दिलीप भारती एवं 3. सागर गुप्ता को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण की निशानदेही एवं उनकी उपस्थिति में NCL बीना क्षेत्रान्तर्गत साउथ झंडी पॉइंट के नीचे, ड्रग लाइन बीना से 04 जरीकेन में भरा लगभग 100 लीटर डीजल, एक बोलेरो वाहन संख्या UP64 CT 1655 एवं 03 मोबाइल फोन बरामद किए गए।

पूछताछ में अभियुक्तगण द्वारा उक्त डीजल को NCL के वाहन से चोरी कर बोलेरो वाहन के माध्यम से ले जाने की बात स्वीकार की गई। बरामद बोलेरो वाहन को *धारा 207 मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत सीज* किया गया है। उपलब्ध साक्ष्यों एवं बरामदगी के आधार पर अभियुक्तगण को दिनांक 13.08.2026 को समय 21:22 बजे विधिवत गिरफ्तार किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही के उपरांत अभियुक्तगण को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण-
1. रोशन भारती पुत्र रामाशंकर भारती, उम्र करीब 25 वर्ष, निवासी ग्राम कोहरौल, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र।
2. दिलीप भारती पुत्र रामाशंकर भारती, उम्र करीब 24 वर्ष, निवासी ग्राम मिश्रा, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र।
3. सागर गुप्ता पुत्र छोटेलाल गुप्ता, उम्र करीब 19 वर्ष, निवासी ग्राम कोहरौल, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र।

बरामदगी का विवरण-
04 जरीकेन में लगभग 100 लीटर डीजल।
01 बोलेरो वाहन संख्या UP64 CT 1655।
03 मोबाइल फोन।
बोलेरो वाहन धारा 207 एमवी एक्ट के अंतर्गत सीज।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1. प्र0 नि0 श्री सतेंद्र कुमार राय, थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र।
2. उ0नि0 अजय कुमार श्रीवास्तव, चौकी प्रभारी बीना, थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र।
3. का0 सत्यम सरोज, चौकी बीना, थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र।

सोनभद्र पुलिस — अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध निरंतर प्रभावी कार्यवाही।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]