थाना सुजानगंज पुलिस द्वारा आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण के मुकदमे में वांछित 03 अभियुक्त/अभियुक्ता गिरफ्तार-

थाना सुजानगंज पुलिस द्वारा आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण के मुकदमे में वांछित 03 अभियुक्त/अभियुक्ता गिरफ्तार-

श्रीमान् पुलिस अधीक्षक जौनपुर कुँवर अनुपम सिंह के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं वांछित/अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय के दिशा-निर्देशन एवं श्रीमान् क्षेत्राधिकारी बदलापुर महोदय के पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष सुजानगंज के नेतृत्व में थाना सुजानगंज पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-287/2026 धारा 108, 3(5) बीएनएस में वांछित 03 अभियुक्त/अभियुक्तागण 1.गुन्नीलाल पुत्र स्व0 मोहन गुप्ता 2.बसन्ती पत्नी गुन्नीलाल 3.कविता पुत्री गुन्नीलाल सभी निवासीगण ग्राम बसरही, थाना सुजानगंज, जनपद जौनपुर को दिनांक 13.08.2026 को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त/अभियुक्ताओं के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त/अभियुक्ता का विवरण-
1.गुन्नीलाल पुत्र स्व0 मोहन गुप्ता, निवासी ग्राम बसरही, थाना सुजानगंज, जनपद जौनपुर।
2.बसन्ती पत्नी गुन्नीलाल, निवासिनी ग्राम बसरही, थाना सुजानगंज, जनपद जौनपुर ।
3.कविता पुत्री गुन्नीलाल, निवासिनी ग्राम बसरही, थाना सुजानगंज, जनपद जौनपुर।
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0-287/2026, धारा 108, 3(5) बीएनएस, थाना सुजानगंज, जनपद जौनपुर।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]