महिला थाना पुलिस द्वारा “समग्र” अभियान एवं मिशन शक्ति (पिंक बीट) के तहत छात्राओं को थाना भ्रमण कराकर महिला सुरक्षा एवं सरकारी योजनाओं के प्रति किया गया जागरूक
महिला थाना पुलिस द्वारा “समग्र” अभियान एवं मिशन शक्ति (पिंक बीट) के तहत छात्राओं को थाना भ्रमण कराकर महिला सुरक्षा एवं सरकारी योजनाओं के प्रति किया गया जागरूक-
श्रीमान् पुलिस अधीक्षक जनपद जौनपुर महोदय के निर्देशन में, श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक नगर महोदय एवं श्रीमान् सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर महोदय के दिशा-निर्देशन में महिला थाना प्रभारी एवं उनकी टीम द्वारा “समग्र” अभियान के अंतर्गत मिशन शक्ति (पिंक बीट) के तहत गुलाबी देवी बालिका इण्टर कॉलेज, कन्हईपुर, थाना लाइन बाजार, जनपद जौनपुर की छात्राओं को महिला थाना परिसर का भ्रमण कराया गया। इस दौरान छात्राओं को महिला थाना कार्यालय, मिशन शक्ति केन्द्र, सीसीटीएनएस, हवालात, मालखाना, आरक्षी बैरक एवं थाना परिसर का भ्रमण कराते हुए पुलिस की कार्यप्रणाली एवं विभिन्न पुलिस सेवाओं के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही छात्राओं को महिला एवं बालिका सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव, आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस से सहायता प्राप्त करने तथा अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। महिला थाना पुलिस टीम द्वारा छात्राओं को महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 102/108 स्वास्थ्य सेवा, 1090 वूमेन पावर लाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन एवं 1930 साइबर क्राइम हेल्पलाइन के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त छात्राओं को शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे विधवा पेंशन योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, नशा मुक्ति भारत अभियान एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना आदि के बारे में भी जानकारी देकर जागरूक किया गया। महिला थाना पुलिस द्वारा छात्राओं को संदेश दिया गया कि किसी भी प्रकार की समस्या, उत्पीड़न, छेड़छाड़, साइबर अपराध अथवा असुरक्षा की स्थिति में बिना किसी संकोच के पुलिस एवं संबंधित हेल्पलाइन की सहायता प्राप्त करें।
