मिशन शक्ति के तहत छात्रा भूमि दुबे बनीं एक दिन की महिला थाना प्रभारी-
मिशन शक्ति के तहत छात्रा भूमि दुबे बनीं एक दिन की महिला थाना प्रभारी-
“समग्र” अभियान के अंतर्गत मिशन शक्ति (पिंक बीट) के तहत महिला थाना प्रभारी श्रीमती श्यामा तिवारी एवं उनकी टीम द्वारा गुलाबी देवी बालिका इण्टर कॉलेज, कन्हईपुर, लाइन बाजार, जौनपुर की कक्षा-9 की छात्रा कु0 भूमि दुबे को एक दिन के लिए महिला थाना प्रभारी बनाया गया। इस दौरान छात्रा द्वारा थाना कार्यालय का भ्रमण कर फरियादियों की समस्याओं को सुना गया तथा महिला सुरक्षा एवं पुलिस की कार्यप्रणाली के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना है।
