बदलापुर मे नाबालिक से दुष्कर्म व मारपीट के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

बदलापुर मे नाबालिक से दुष्कर्म व मारपीट के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

जौनपुर के बदलापुर पुलिस ने नाबालिक से दुष्कर्म, मारपीट और आपराधिक धमकी के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

पुलिस के द्वारा शुक्रवार की शाम लगभग 5 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बदलापुर पुलिस ने राजकुमार गौतम उर्फ भुल्लुर पुत्र हरीलाल गौतम उर्फ घूरे, निवासी ऊदपुर गेल्हवा, थाना बदलापुर को सरोखनपुर अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया।

अभियुक्त के विरुद्ध थाना बदलापुर में मुकदमा संख्या 384/2026 दर्ज था. पुलिस के मुताबिक अभियुक्त पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 65(1), धारा 352 तथा धारा 351(2) के तहत मामला दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक श्रीप्रकाश यादव एवं कांस्टेबल सत्यम सिंह की टीम शामिल रही।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]