थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के उत्तर में एक स्कूल में अंधाधुंध फायरिंग मे स्कूल के एक छात्र ने टीचर की गोली मारकर हत्या कर दी

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के उत्तर में एक स्कूल में शुक्रवार (अगस्त, 07, 2026) को अंधाधुंध फायरिंग हुई है. फायरिंग की शुरुआत तब हुई जब, यहां स्कूल के एक छात्र ने टीचर की गोली मारकर हत्या कर दी.

फायरिंग की चपेट में कई अन्य शिक्षक और छात्र भी आए जिसमें 7 लोगों की जान चली गई और 10 से ज्यादा घायल हो गये. स्थानीय न्यूज वेबसाइट Bangkok Post के मुताबिक नोथाबुरी प्रांत के बांग क्रुआई जिले के एक जाने-माने हाई स्कूल में हुई गोलीबारी में 7 लोगों की मौत हो चुकी है.

हमलावर ने कई राउंड गोलियां चलाईं

यह घटना सुबह करीब 10 बजे की है, जब पोह टेक तुंग फाउंडेशन के वॉलंटियर्स को मशहूर सेकेंडरी स्कूल के अंदर गोली चलने की खबर मिली. स्कूल के अंदर मौजूद एक छात्र ने बताया कि बैंगनी रंग की फिजिकल-एजुकेशन यूनिफॉर्म पहने बंदूकधारी ने स्कूल के मैदान में कई राउंड गोलियां चलाईं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मरने वालों में तीन शिक्षक, तीन छात्र और संदिग्ध शूटर शामिल हैं. पंद्रह लोग घायल हुए, जिनमें से दो गंभीर रूप से घायल थे. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया.

हमलावर ने खुद को मारी गोली

संदिग्ध हमलावर कथित तौर पर मथायोम-3 (ग्रेड 9) का छात्र था. उसके पास 9mm की हैंडगन थी. पुलिस ने पुष्टि की है कि संदिग्ध बंदूकधारी मृत पाया गया; ऐसा लगता है कि उसने खुद को गोली मारी थी. अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और फिर छात्रों-स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकाला.

सुरक्षा अधिकारियों ने लोगों से की अपील

सुरक्षा अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे घटना की लाइव-स्ट्रीमिंग न करें और आस-पास के इलाके में जाने से बचें ताकि चल रहे ऑपरेशन में कोई रुकावट न आए. फोरेंसिक पुलिस घटनास्थल की जांच कर रही है और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है. जांचकर्ता इस बात का पता लगाने और घटनाओं के क्रम को समझने की कोशिश कर रहे थे कि थाईलैंड में हाल के समय में हुई सबसे घातक स्कूल गोलीबारी की यह घटना कैसे हुई.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]