अवैध तमंचा एवं कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

दिनांक : 06.08.2026
थाना गौराबादशाहपुर, जनपद जौनपुर

अवैध तमंचा एवं कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

श्रीमाान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद जौनपुर के निर्देशन तथा गंगासागर मिश्र, थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर के कुशल नेतृत्व में थाना गौराबादशाहपुर पुलिस टीम द्वारा एक अभियुक्त को एक अदद अवैध देशी तमंचा एवं एक अदद जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 06.08.2026 को सोशल मीडिया पर अवैध असलहे के साथ वायरल अभियुक्त के संबंध में प्राप्त सूचना के आधार पर थाना गौराबादशाहपुर पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए अभियुक्त अशहद पुत्र सफीक निवासी ग्राम चोरसण्ड, थाना गौराबादशाहपुर, जनपद जौनपुर को मैरादखान पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से एक अदद अवैध देशी तमंचा 12 बोर एवं एक अदद जीवित कारतूस 12 बोर बरामद किया गया। रामदगी के आधार पर थाना गौराबादशाहपुर पर मु0अ0सं0 229/2026, धारा 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी एवं बरामदगी की कार्रवाई के दौरान माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं मानवाधिकार आयोग के निर्देशों का पालन किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
मो0 अशहद पुत्र सफीक, निवासी ग्राम चोरसण्ड, थाना गौराबादशाहपुर, जनपद जौनपुर, उम्र लगभग 22 वर्ष।
बरामदगी का विवरण
एक अदद अवैध देशी तमंचा 12 बोर।
एक अदद जिंंदा कारतूस 12 बोर।
आपराधिक इतिहास
मु0अ0सं0 229/2026, धारा 3/25 आयुध अधिनियम, थाना गौराबादशाहपुर, जनपद जौनपुर।
मु0अ0सं0 190/2022, धारा 323/504/506 भादवि, थाना गौराबादशाहपुर, जनपद जौनपुर।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
श्री गंगासागर मिश्र, थानाध्यक्ष, थाना गौराबादशाहपुर।
उ0नि0 अवधेश कुमार।
का0 अंकित सिंह।
का0 नौशाद हुसैन।
का0 हरेन्द्र राजभर।
का0 अभिषेक सिंह।
रि0का0 विमल सोनकर।
रि0का0 संदीप कुमार।
रि0का0 आदित्य सिंह।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]