थाना करमा पुलिस द्वारा मा0 न्यायालय से वांछित गैर-जमानती वारंटी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

थाना करमा पुलिस द्वारा मा0 न्यायालय से वांछित गैर-जमानती वारंटी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) *श्री ऋषभ रुणवाल* तथा क्षेत्राधिकारी घोरावल *श्री राजेश कुमार राय* के कुशल मार्गदर्शन/के पर्यवेक्षण में जनपद में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना करमा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

आज दिनांक 05.07.2026 को थाना करमा पुलिस द्वारा मा0 न्यायालय विशेष न्यायाधीश पॉक्सो, सोनभद्र द्वारा निर्गत गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में वांछित अभियुक्त पवन कुमार पटेल को गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त पवन कुमार पटेल पुत्र बनारसी पटेल, हाल पता– ग्राम कुसाही, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र तथा स्थायी पता– ग्राम डोमरी, थाना रामनगर, जनपद वाराणसी, मा0 न्यायालय में विचाराधीन मु0 नं0 64/2025, राज्य बनाम पवन कुमार पटेल से संबंधित प्रकरण में वांछित चल रहा था। उक्त प्रकरण *थाना करमा पर पंजीकृत धारा 452, 354, 506 भा.दं.वि. एवं 7/8 पॉक्सो अधिनियम* से संबंधित है। अभियुक्त के विरुद्ध मा0 न्यायालय द्वारा गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था। थाना करमा पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को भरुहा माइनर, थाना करमा, जनपद सोनभद्र से दिनांक 05.07.2026 को समय 11:35 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के उपरांत आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
पवन कुमार पटेल पुत्र बनारसी पटेल
हाल पता – ग्राम कुसाही, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र
स्थायी पता – ग्राम डोमरी, थाना रामनगर, जनपद वाराणसी
उम्र – लगभग 37 वर्ष।

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
1. उ0नि0 कृपाशंकर राम, थाना करमा, जनपद सोनभद्र।
2. का0 आकाश गुप्ता, थाना करमा, जनपद सोनभद्र।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]