सोनभद्र में आंधी तूफान व बारिश सेजनजीवनअस्त-व्यस्त,आकाशीय बिजली की कहर से एक जोड़ी बैल की मौत

सोनभद्र में आंधी तूफान व बारिश सेजनजीवनअस्त-व्यस्त,आकाशीय बिजली की कहर से एक जोड़ी बैल की मौत

टी.एल. भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो चीफ

-चोपन विकासखंड क्षेत्र में तेज आंधी तूफान व मूसलाधार बारिश से बिजली आपूर्ति ठप, जनजीवन अस्त-व्यस्त

सोनभद्र (डाला) सोमवार की शाम करीब 4 से 5 बजे के बीच अचानक मौसम ने करवट ली और तेज आंधी तूफान के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। अचानक बदले हुए इस मौसम ने पूरे जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया।
तेज आंधी एवं बादलों के बीच दिन में रात जैसा माहौल प्रतीत होने लगा। आंधी तूफान के बीच सबसे बड़ी समस्या बिजली कटौती की रही, आंधी तूफान की वजह से बेलहत्थी ग्राम पंचायत के रानीताली टोले में रमेश कुमार पुत्र धनराज के घर के पास लगा पानी टंकी सोलर प्लेट आंधी तूफान में उड़कर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं पनारी ग्राम पंचायत के मालोघाट टोले में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से फूलचंद पनिका पुत्र स्वर्गीय रामकिशून पनिका कि एक जोड़ी बैलो की अकस्मात मौत हो गई। वही पीड़ित परिवार ने राजस्व विभाग से गुहार लगाई है।
अचानक मौसम के बदलाव के कारण, जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित रहा, बिजली आपूर्ति ठप रही।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]