पटेहरा सम्पर्क मार्ग अंधा मोड़ पर दुर्घटना की आशंका को देखते हुए ब्रेकर निर्माण की उठी मांग

पटेहरा सम्पर्क मार्ग अंधा मोड़ पर दुर्घटना की आशंका को देखते हुए ब्रेकर निर्माण की उठी मांग

डाला नई बस्ती में बृजमोहन विश्वकर्मा और जायसवाल जनरल स्टोर की दुकान के पास मार्ग पर अंधा मोड़ होने से दुर्घटना की बनी रहती है आशंका/संभावनाएं,जिम्मेदारों के संज्ञान में आने बाद भी 4 साल बीत गए नहीं बन सका दुर्घटना संभावित मार्ग पर ब्रेकर , ब्रेकर निर्माण की उठी मांग टी.एल. भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो चीफ

डाला । सोनभद्र के नगर पंचायत डाला बाजार स्थित नई बस्ती में राजेन्द्र विश्वकर्मा पुत्र (स्व. बृजमोहन विश्वकर्मा) के घर के पास नई बस्ती –पटेहरा संपर्क मार्ग पर अंधा मोड है जहां आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है यहां कई बार छोटी दुर्घटनाएं घटित हो चुकी गई हैं गनीमत रहा है अभी तक यहां किसी को गंभीर चोट नहीं आई बड़ी दुर्घटनाएं टल गई ।
जिसको लेकर सितंबर 2022 में समाचार प्रकाशित होने के बाद नगर पंचायत के तत्कालीन अधिशासी अधिकारी ने संज्ञान लेते हुए उक्त स्थल पर ब्रेकर बनवाए जाने का आश्वासन दिया गया था ।
आज रविवार को बाइक सवार विपिन शर्मा निवासी नई बस्ती डाला जो घर जा रहे थे कि उक्त मार्ग पर अचानक अंधा मोड की वजह से सामने से आ रही बाइक को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गए उसी दौरान जहां नगर पंचायत कार्यालय में बैठक से लौट रहे जनप्रतिनिधि व पत्रकार साथी बड़े भाईयों ने उन्हें तत्काल उठाया । बाइक सवार मामूली रूप से चोटिल हो गए। सितंबर 2022 में दुर्घटना संभावित उक्त स्थल पर ब्रेकर बनवाने की मांग को लेकर उच्च अधिकारीयो व जनप्रतिनिधियों अवगत को कराया गया था। चार साल बीतने के बाद भी उक्त स्थल पर अब तक ब्रेकर नहीं बन सका जबकि इसी मार्ग से नगर पंचायत के जिम्मेदारों सहित नप.कर्मी जनप्रतिनिधि व आम लोगों का नगर पंचायत कार्यालय पर प्रतिदिन आना जाना होता है फिर भी जिम्मेदार इसे नजर अंदाज किए हुए हैं शायद बड़ी दुर्घटना के इंतजार में है जिम्मेदार व नगर पंचायत प्रशासन । क्या बड़ी दुर्घटना होने पर ही जिम्मेदार लेंगे संज्ञान……?

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]