*थाना ओबरा पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका से दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के अभियोग से संबंधित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार*

*थाना ओबरा पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका से दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के अभियोग से संबंधित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार*

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु संचालित मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) श्री अनिल कुमार के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी ओबरा श्री प्रभात राय के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक ओबरा श्री सदानन्द राय के नेतृत्व में थाना ओबरा पुलिस द्वारा पॉक्सो एक्ट से संबंधित अभियोग में नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

*घटना का संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 17.06.2026 को थाना ओबरा पर प्राप्त तहरीर के आधार पर *मु0अ0सं0 133/2026 धारा 65(1), 64(2)(एम), 351(3) बीएनएस एवं 5J(2)L/6 पॉक्सो एक्ट* पंजीकृत किया गया। आरोप है कि अभियुक्त द्वारा एक नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म कर उसे भयभीत एवं धमकाया गया, जिसके कारण पीड़िता घटना की जानकारी अपने परिजनों को नहीं दे सकी। बाद में पीड़िता के गर्भवती होने की जानकारी मिलने पर परिजनों द्वारा थाना ओबरा पर तहरीर दी गई, जिसके आधार पर अभियोग पंजीकृत कर विवेचनात्मक एवं वैधानिक कार्यवाही प्रारम्भ की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना ओबरा पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त *भरतलाल पुत्र रामभरोष* को दिनांक 18.06.2026 को समय करीब 06:05 बजे ग्राम परसोई टोला गाड़ापाथर से गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण*
भरतलाल पुत्र रामभरोष उम्र लगभग 28 वर्ष, निवासी बैरपुर टोला सागरदह, पोस्ट कनहरा, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र।

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम*
1. प्रभारी निरीक्षक सदानन्द राय, थाना ओबरा जनपद सोनभद्र।
2. निरीक्षक अपराध शमशेर सिंह यादव, थाना ओबरा जनपद सोनभद्र।
3. का0 प्रवीण कुमार राय, थाना ओबरा जनपद सोनभद्र।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]