क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ0 चारू द्विवेदी, के द्वारा व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक गोष्ठी आयोजित

क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ0 चारू द्विवेदी, के द्वारा व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक गोष्ठी आयोजित

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में कानून व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं व्यापारी सुरक्षा को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु निरंतर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में आज दिनांक 25.05.2026 को डॉ0 चारू द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी यातायात, के द्वारा पुलिस लाइन चुर्क स्थित कान्फ्रेसिंग हाल में व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक गोष्ठी आयोजित की गयी।

आयोजित गोष्ठी में सर्राफा व्यवसायियों, व्यापारियों, बैंक मित्रों, माइक्रो फाइनेंस कर्मियों, प्रभारी निरीक्षक यातायात, टोल प्लाजा मैनेजरों एवं अन्य संबंधित व्यक्तियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना गया।

गोष्ठी के दौरान व्यापारियों को सुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे क्रियाशील रखने, अधिक धनराशि के लेन-देन में सतर्कता बरतने, संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने तथा साइबर अपराधों से बचाव हेतु जागरूक किया गया।

इसके अतिरिक्त यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु भारी वाहनों के संचालन, टोल प्लाजा पर यातायात प्रबंधन, सड़क सुरक्षा नियमों के पालन एवं दुर्घटना रोकथाम के संबंध में विस्तृत चर्चा की गयी।

डॉ0 चारू द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी यातायात, द्वारा उपस्थित सभी लोगों से पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर जनहित एवं सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में सहयोग करने की अपील की गयी।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]