थाना विण्ढमगंज पुलिस द्वारा गोवध निवारण अधिनियम से संबंधित 01 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।
थाना विण्ढमगंज पुलिस द्वारा गोवध निवारण अधिनियम से संबंधित 01 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही तथा अवैध गोवंश तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) श्री ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी श्री राजेश कुमार राय के कुशल निर्देशन में थाना विण्ढमगंज पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
दिनांक 24.05.2026 को थाना विण्ढमगंज पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र के झारखंड बॉर्डर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए गोवध निवारण अधिनियम से संबंधित 01 नफर वांछित अभियुक्त राम दयाल यादव पुत्र बैजनाथ यादव निवासी करमसार थाना ओबरा जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार किया गया।
उक्त प्रकरण के संबंध में थाना विण्ढमगंज पर मु0अ0सं0-38/2026 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम एवं 11 पशु क्रूरता अधिनियम पंजीकृत है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए उसे मा0 न्यायालय भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण—
राम दयाल यादव पुत्र बैजनाथ यादव निवासी करमसार थाना ओबरा जनपद सोनभद्र।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम—
01. उ0नि0 शिवकुमार सिंह, थानाध्यक्ष थाना विण्ढमगंज जनपद सोनभद्र।
02. उ0नि0 जयप्रकाश यादव, थाना विण्ढमगंज जनपद सोनभद्र।
03. का0 भूपेन्द्र पाण्डेय, थाना विण्ढमगंज जनपद सोनभद्र।
04. का0 सुनील कुमार यादव, थाना विण्ढमगंज जनपद सोनभद्र।
