पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन चुर्क में शुक्रवार परेड की सलामी लेकर किया गया निरीक्षण

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन चुर्क में शुक्रवार परेड की सलामी लेकर किया गया निरीक्षण

यू0पी0-112 एवं विभिन्न थानों से आये वाहनों/उपकरणों की सघन चेकिंग कर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश
क्वार्टर गार्द, परिवहन शाखा, स्टोर, पुलिस रेडियो मेल/रेडियो केन्द्र, साइफर केन्द्र एवं पुलिस लाइन परिसर का किया गया निरीक्षण।

आज दिनांक 22.05.2026 को पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन चुर्क में आयोजित साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण उपरांत पुलिस कर्मियों को शारीरिक रूप से फिट एवं अनुशासित बनाए रखने हेतु दौड़ एवं टोलीवार ड्रिल कराई गई।

इस दौरान यू0पी0-112 एवं विभिन्न थानों से आये वाहनों की सघन चेकिंग करते हुए दंगा नियंत्रण उपकरण, वायरलेस सेट, प्राथमिक उपचार किट एवं अन्य आवश्यक संसाधनों की कार्यशीलता परखी गयी तथा वाहन चालकों एवं पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा क्वार्टर गार्द, परिवहन शाखा, स्टोर, पुलिस रेडियो मेल/रेडियो केन्द्र, साइफर केन्द्र, बैरक एवं पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण कर साफ-सफाई, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव एवं व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने हेतु संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया। साथ ही मेस में भोजन की गुणवत्ता की जांच एवं पुलिस कर्मियों के शस्त्र तथा बीट बुक का निरीक्षण भी किया गया।

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा एसओजी सोनभद्र में नियुक्त आरक्षी अजीत यादव को उनके सराहनीय कार्य हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि आरक्षी अजीत यादव द्वारा दिनांक 22.05.2026 को अपनी त्वरित सूझबूझ एवं तत्परता का परिचय देते हुए कुल 52.2 कि0ग्रा0 अवैध गांजा बरामद कर अपराध एवं मादक पदार्थ तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने में महत्वपूर्ण योगदान प्रदान किया गया था। उक्त उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर उत्साहवर्धन किया गया।

परेड के दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन डॉ0 चारू द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी घोरावल श्री राहुल पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी पिपरी श्री हर्ष पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी दुद्धी श्री राजेश कुमार राय, प्रतिसार निरीक्षक मो0 नदीम सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]