पीकअप और बाईक की आमने सामने की टक्कर में एक की मौत एक घायल
पीकअप और बाईक की आमने सामने की टक्कर में एक की मौत एक घायल

चोपन। जुगैल थाना क्षेत्र के अंतर्गत परसीदहिया टोला के पास अचानक बाइक सवार को सामने से तेज रफ्तार आ रही पिकअप ने टक्कर मार दिया जिससे एक ब्यक्ति की हॉस्पिटल आते समय मौत हो गई वही दूसरे बाईक सवार को गंभीर चोटे आई हैं । जानकारी के मुताबिक राजेंद्र प्रजापति पुत्र भगत प्रजापति निवासी करगरा भभाइचा थाना चोपन अपने साथी राम सुंदर पुत्र दुखती के साथ परीवारीक शादी में जुगैल थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलगड़ी गांव गए थे गुरुवार को दोपहर बाद घर लौटते समय जुगैल थाना क्षेत्र के अंतर्गत पिकअप से टक्कर हो गया जिससे मौके पर ही राजेंद्र प्रजापति उम्र 50 वर्ष की मौत हो गई ।मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों की सूचना पर 108 एंबुलेंस के द्वारा चोपन सीएचसी लाया गया जहां डॉक्टर ने राजेंद्र को मृतक घोषित कर दिया वहीं रामसुंदर का इलाज चल रहा है सीएचसी प्रभारी सुभाष चंद्र ने बताया कि चोपन थाने को मेमो भेज दिया गया है ।
