केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल शक्तिनगर सोनभद्र उत्तर प्रदेश अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभारंभ 2026।।

राजू यादव क्राइम प्रधान संपादक

दिनांक – 14.04.2026 को एनटीपीसी शक्तिनगर अग्निशमन केंद्र पर मुख्य अतिथि संदीप नायक (कार्यकारी निदेशक) के द्वारा शुभारम्भ किया गया, जिसमे मुख्य अतिथि ने शहीद स्तम्भ पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। साथ मे सीआईएसएफ़ कमांडेंट विवेक आर्या, प्लांट के सभी अपर महाप्रबन्धक तथा उच्च अधिकारी गण, सीआईएसएफ़ के उप कमाण्डेन्ट/कार्य अरविन्द कुमार , सहायक कमाण्डेन्ट/अग्नि तरूण दत्ता एवं सीआईएसएफ के अधिकारीगण, सयंत्र के कर्मचारीगण, व सीआइएसएफ के जवानांे द्वारा श्रद्धांॅंजलि दिया गया तत्पश्चात् शहीदों के आत्मा को शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया एवम मुख्य अतिथि के तत्वाधान मे अग्नि दुर्घटना से बचाव हेतु शपथ लिया गया।

विवेक आर्या कमाण्डेन्ट के द्वारा अग्नि शमन सेवा सप्ताह के दौरान होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों एवम आग से होनेवाले दुर्घटनाओ के रोकथाम संबन्धित जानकारी से अवगत कराया गया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि ने अग्नि दुर्घटना से बचाव संबन्धित बैनर एवं पत्रक का विमोचन किया ।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]