सरस्वती शिशु मंदिर ककरी में दिनांक 31.03.25को वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह आयोजित किया गया

सरस्वती शिशु मंदिर ककरी में दिनांक 31.03.25को वार्षिक परीक्षाफल
वितरण समारोह आयोजित किया गया।

रविंद्र सिंह

एन सी एल ककरी परियोजना के आवासीय परिसर में स्थित सरस्वती शिशु मंदिर ककरी में आज दिनांक 31.03.25को वार्षिक परीक्षाफल
वितरण समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में एन सी एल ककरी परियोजना के महाप्रबंधक श्रीमान सुधीर कुमार झा जी, विशिष्ट अतिथि श्रीमान के सी जैन , कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री एवं विद्यालय के व्यवस्थापक श्री जे पी तिवारी जी,

कोषाध्यक्ष श्री लालसा राम जी, सह व्यवस्थापक श्री के पी राय जी,सदस्य श्री श्याम बहादुर सिंह जी एवं विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य श्री सुभाष चन्द्र त्रिपाठी जी उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपस्थित सभी महानुभावों का परिचय विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री सुरेंद्र कुमार द्विवेदी जी ने कराया।
तत्पश्चात मा0महाप्रबन्धक जी ने भैया बहनों को अपने कर कमलों से
पुरस्कार प्रदान किया। उक्त कार्यक्रम के बाद विद्यालय वरिष्ठ आचार्य
श्री बरमेश्वर पाठक जी का विदाई कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]