साइबर क्राइम पुलिस थाना, सोनभद्र द्वारा पीड़ितों के साइबर फ्रॉड की ₹86,944.89/- रुपये की धनराशि कराई गई वापस
साइबर क्राइम पुलिस थाना, सोनभद्र द्वारा पीड़ितों के साइबर फ्रॉड की ₹86,944.89/- रुपये की धनराशि कराई गई वापस-

आवेदक 1. रघुवंश सिंह निवासी बहुअरा थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र, 2. जितेन्द्र कुमार पुत्र ज्ञानेश्वर प्रसाद निवासी गरबंधा थाना अनपरा जनपद सोनभद्र तथा 3. अरुण कुमार पुत्र मुकुर पाल निवासी 60 प्रभापुरम कॉलोनी पुसौली थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र के साथ अज्ञात साइबर अपराधियों द्वारा धोखाधड़ी कर धनराशि फ्रॉड कर ली गई थी। जिसके संबंध में शिकायत प्राप्त होने पर साइबर क्राइम पुलिस थाना, सोनभद्र द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रारम्भ की गई।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार के निर्देशन एवं थाना प्रभारी साइबर क्राइम के नेतृत्व में साइबर टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए संबंधित बैंकों से पत्राचार किया गया। माननीय न्यायालय से धनराशि वापसी का आदेश प्राप्त कर आवेदकगण के होल्ड खातों से क्रमशः रघुवंश सिंह को ₹74,000/-, जितेन्द्र कुमार को ₹4,999.89/- तथा अरुण कुमार को ₹7,945/- रुपये उनके मूल बैंक खातों में सफलतापूर्वक वापस कराए गए।
धनराशि वापस प्राप्त होने पर आवेदकगण द्वारा पुलिस अधीक्षक महोदय, अपर पुलिस अधीक्षक महोदय एवं साइबर क्राइम पुलिस थाना टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भूरी-भूरी प्रशंसा की गई।
वापस कराई गई धनराशि –
➡️ ₹86,944.89/- (छियासी हजार नौ सौ चवालीस रुपये नवासी पैसे)
धनराशि वापस कराने वाली टीम –
01. प्रभारी निरीक्षक – धीरेन्द्र कुमार चौधरी, साइबर क्राइम पुलिस थाना, सोनभद्र
02. हे०मु० – संजय वर्मा, साइबर क्राइम पुलिस थाना, सोनभद्र
03. हे०का० – योगेश कुमार, साइबर क्राइम पुलिस थाना, सोनभद्र
04. महिला कांस्टेबल – लक्ष्मी सिंह, साइबर क्राइम पुलिस थाना, सोनभद्र
साइबर जागरूकता हेतु अपील –
नोटः- किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें अथवा नजदीकी थाने पर संपर्क करें। साथ ही www.cybercrime.gov.in
पर लॉगिन कर तुरंत शिकायत दर्ज कराएं।
“सुरक्षा आपकी, संकल्प हमारा”
