सरस्वती विन्ध्यनगर के बच्चों ने समझा पुलिसिया कार्यशैली
सरस्वती विन्ध्यनगर के बच्चों ने समझा पुलिसिया कार्यशैली
संवाददाता राजू यादव
एन.टी.पी.सी. विन्ध्यनगर क्षेत्रान्तर्गत सरस्वती शिशु मंदिर के कक्षा छठवीं के छात्रों ने प्राचार्य श्री मुद्रिका प्रसाद दुबे के नेतृत्व में थाना विन्ध्यनगर क्षेत्र का भ्रमण किया। जहाॅ थाना टी.आई श्रीमती अर्चना द्विवेदी एवं उनकी टीम ने बच्चों को पुलिस की कार्यपद्धति से परिचित कराया। बच्चों को सम्बोधित करती हुई पुलिस निरीक्षक श्रीमती प्रियंका मिश्रा ने पुलिस को बच्चों का मित्र बताया। इस अवसर पर श्रीमती मिश्रा ने बच्चों को गुड टच एवं बैड टच का ज्ञान कराया एवं कहा कि पुलिस से आप डरें नहीं बल्कि आवश्यकता पड़ने पर तुरन्त पुलिस हेल्प लाइन नम्बर पर काॅल करें। इस दौरान थाना में पदस्थ पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बच्चों को कैदखाना, मालखाना का अवलोकन कराते हुये बताया कि पुलिस का कार्य जनसेवा और देश सेवा का है। अतः आप भी इससे जुड़कर देशहित के कार्य कर सकते हैं। बच्चों में खुशी और उत्साह का माहौल देखा गया।
