साइबर क्राइम पुलिस थाना -सोनभद्र द्वारा साइबर फ्रॉड के ₹55,000.66/- रुपये कराए गए वापस-
साइबर क्राइम पुलिस थाना -सोनभद्र द्वारा साइबर फ्रॉड के ₹55,000.66/- रुपये कराए गए वापस-

आवेदक 01.राजेश कुमार सिंह निवासी- बी-55 एनसीएल शक्तिनगर जनपद सोनभद्र तथा 02.समर बहादुर पुत्र श्री सुखनन्दन निवासी महमदपुर थाना-सिकरारा जनपद जौनपुर (हाल पता-सेक्टर-08,ओबरा- जनपद सोनभद्र) के साथ अज्ञात साइबर अपराधियों द्वारा ऑनलाइन धोखाधड़ी कर धनराशि ट्रांसफर कर ली गई थी, जिसके संबंध में थाना साइबर क्राइम सोनभद्र पर शिकायत दर्ज कराई गई थी।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा* के निर्देशन में साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमारके निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी श्री हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम पुलिस थाना के नेतृत्व में साइबर टीम द्वारा प्रकरण का त्वरित परीक्षण कर आवश्यक तकनीकी एवं वैधानिक कार्यवाही की गई। संबंधित बैंकों से समन्वय स्थापित कर धनराशि होल्ड कराई गई तथा आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए कुल ₹55,000.66/- (पचपन हजार साठ रुपये छियासठ पैसे) धनराशि आवेदको के मूल बैंक खातों में सफलतापूर्वक वापस कराई गई।
आवेदकगण-
राजेश कुमार सिंह को ₹25,000.66/- रुपये
समर बहादुर को ₹30,000/- रुपये
धनराशि वापस कराने वाली टीम –
01. प्र0नि0 धीरेन्द्र कुमार चौधरी, साइबर क्राइम पुलिस थाना, सोनभद्र।
02. का0 अखिलेश कुमार, साइबर क्राइम पुलिस थाना, सोनभद्र।
03. म0का0 लक्ष्मी सिंह, साइबर क्राइम पुलिस थाना, सोनभद्र।
04. म0का0 शारदा, साइबर क्राइम पुलिस थाना, सोनभद्र।
