सोनभद्र पुलिस की प्रभावी पैरवी से मा0 न्यायालय सोनभद्र द्वारा 03 अभियुक्तों को दी गई सजा

सोनभद्र पुलिस की प्रभावी पैरवी से मा0 न्यायालय सोनभद्र द्वारा 03 अभियुक्तों को दी गई सजा

जनपद सोनभद्र पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे #OperationConviction अभियान के अंतर्गत एक अहम सफलता प्राप्त हुई है। सोनभद्र पुलिस की प्रभावी पैरवी एवं सशक्त पुलिस-न्याय प्रणाली के समन्वय से 03 अभियुक्तों को मा0 न्यायालय सोनभद्र द्वारा 03 वर्ष के सश्रम कारावास व कुल 05 हजार रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।

प्रकरण का विवरण:-
थाना:- बीजपुर, जनपद सोनभद्र।
परिवाद सं0:- 61/15
धाराएं:- धारा 323, 504, 506 भादवि
आरोपी:- 01. बुद्धु यादव पुत्र जनकधारी, 02. तुलसी पनिका पुत्र मुसई, 03. फारुक अहमद पुत्र हबीब समस्त निवासीगण अंजानी थाना बीजपुर जनपद सोनभद्र।

मा0 न्यायालय द्वारा पारित सजा का विवरण:-
धारा 323 भादवि में 01 वर्ष के सश्रम कारावास व 1000/- रुपये के अर्थदण्ड, धारा 504 भादवि में 02 वर्ष के सश्रम कारावास व 2000/- रुपये के अर्थदण्ड, धारा 506 भादवि में 03 वर्ष के सश्रम कारावास व 2000/- रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।

सजा दिलाने में सराहनीय भूमिका:-
इस केस में थाना बीजपुर पुलिस, कोर्ट मोहर्रिर, अभियोजन पक्ष एवं जनपद मॉनिटरिंग सेल की संगठित व सतत प्रयासों से न्यायालय में मजबूत साक्ष्य प्रस्तुत किए गए, जिससे अभियुक्तों को दोष सिद्ध किया गया। यह सजा न केवल पीड़िता को न्याय दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि समाज में एक सशक्त संदेश भी देती है कि महिला एवं बाल अपराधों पर अब कोई भी अभियुक्त बच नहीं सकेगा।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]