कोटा बस्ती विस्थापित–प्रभावितों का पैदल मार्च, कोटा गेट पर एनटीपीसी को सौंपा ज्ञापन

कोटा बस्ती विस्थापित–प्रभावितों का पैदल मार्च, कोटा गेट पर एनटीपीसी को सौंपा ज्ञापन

संवाददाता राजू यादव क्राइम न्यूज़ सोनभद्र

शक्तिनगर (सोनभद्र)।
शक्तिनगर परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कोटा बस्ती के समस्त विस्थापित एवं प्रभावित क्षेत्रवासियों ने अपनी मूलभूत मांगों को लेकर एकजुट होकर अयप्पा टेम्पल से कोटा गेट तक शांतिपूर्ण पैदल मार्च निकाला। पूर्व निर्धारित निर्णय के अनुसार पंचायत के जिम्मेदार लोगों के नेतृत्व में यह मार्च सुरक्षित रूप से संपन्न हुआ, जिसमें बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं और युवा—सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण शामिल रहे।

पैदल मार्च के दौरान क्षेत्रवासियों ने “हम बच्चों का क्या है कसूर, सड़क नहीं है हुजूर”, “हम युवाओं की मांग है—चाहिए खेल मैदान है”, “विकास चाहिए विनाश नहीं”, “सड़क निर्माण करो एनटीपीसी”, “हमारा अधिकार—पक्की सड़क, सुरक्षित सफर” जैसे नारों के माध्यम से अपनी पीड़ा और मांगों को बुलंद किया*
। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि क्षेत्र में बुनियादी ढांचे की कमी के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि दो दिन पूर्व ही क्षेत्र में एक दुखद सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें एक व्यक्ति की जान चली गई। इसके बावजूद रविवार के दिन भी ओवरलोड राख (ऐश) परिवहन का संचालन जारी रहता है, जिससे आमजन, स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ता है। धूल, तेज रफ्तार और जर्जर सड़कों के कारण आवागमन असुरक्षित हो गया है।
कोटा गेट पहुंचकर प्रतिनिधिमंडल ने एनटीपीसी के जिम्मेदार अधिकारी डीजीएम (एचआर) नरेश कुमार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पक्की सड़क निर्माण, सुरक्षित यातायात व्यवस्था, ओवरलोड राख परिवहन पर नियंत्रण, खेल मैदान सहित अन्य नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग प्रमुख रूप से रखी गई। अधिकारियों से समस्याओं के शीघ्र समाधान की अपेक्षा जताई गई।
इस मौके पर आशीष चौबे, जमुना, अशोक चौबे, रोहित चौबे, विजय चौबे, सर्वजीत चौबे, अभिनव सिंह, दिलीप चौबे, अनिल गुप्ता, आकाश गुप्ता, उमेश सिंह, सुशील गिरी, लक्की चौबे, मुरली, उद्देश्य राय, रवि गुप्ता, नंदू चौधरी, सूर्यानंद, आरुष, विवेक, मन्नू चौबे, बेला देवी, राजू गिरी, सुरेश, अजय सिंह, पंकज राय, गोपाल, उज्ज्वल गिरी, विनोद गुप्ता, श्रीराम तिवारी, गुड्डू चौबे, संजय खान, अंकित चौबे, आर्यन, रामभजन यादव, रेनू देवी, आलोक चौबे, अजित चौबे, माथुर चौबे, प्रदीप कुमार दुबे, रवि चौबे, धीरेन्द्र चौबे, राहुल विश्वकर्मा, रमाकरन गुप्ता, कल्लू, उमेश यादव तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रीतम कुमार सहित ग्राम पंचायत कोटा के सभी विस्थापित–प्रभावित लोग उपस्थित रहे।
ज्ञापन सौंपने के उपरांत प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त हुआ और सभी लोग अपने-अपने घर लौट गए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर शीघ्र ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो वे आगे और व्यापक आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]