समाचार संकलन हेतु थाने गए पत्रकार को पुलिस की मौजूदगी में धमकी देने और वीडियो बनाकर वायरल करने से स्थानीय पत्रकारों में आक्रोश
समाचार संकलन हेतु थाने गए पत्रकार को पुलिस की मौजूदगी में धमकी देने और वीडियो बनाकर वायरल करने से स्थानीय पत्रकारों में आक्रोश
स्थानीय पत्रकारों ने थानाध्यक्ष को पुलिस अधीक्षक को संदर्भित ज्ञापन सौंप दबंग महिला पर कार्यवाही की मांग की

संवाददाता राजू यादव क्राइम न्यूज़ जिला सोनभद्र
शक्तिनगर , सोनभद्र।
बीते दिनों शक्तिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत विद्युत विहार कालोनी परिसर में रहने वाली पड़ोसी महिलाओं व कालोनी के अन्य रहवासियों के साथ मारपीट करने व धमकी की शिकायत अलग अलग लोगों द्वारा थाने में तहरीर दी गयी थी जिसमे शक्तिनगर पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज किया है जिसकी खबरे लगभग आधा दर्जन अखबारों में प्रकाशित हुयी थी जिसको लेकर एक पक्ष की दुस्साहसिक महिला पूनम भारतीया खबर को लेकर इतनी आक्रोषित हुई की बीते दिनों दस जनवरी को क्राइम समाचार संकलन करने गए एक दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार को पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में गाली गलौज चप्पल से मारने की धमकी देते हुए स्वयं थाना परिसर में वीडियो बनाई और इसके बावजूद पुलिस मुकदर्शक बन दुर्व्यवहार होते देखती रही। पत्रकार अपनी मर्यादा का ध्यान रखते हुए बग़ैर क्राइम की खबर लिए चुपचाप लौट गए इधर उक्त सरहंग महिला द्वारा पत्रकार को गाली देने वाला स्वयं बनाए वीडियो को शोसल मीडिया के तमाम प्लेटफार्म पर वायरल कर कलमकारों सहित समाज में अपने दहशत का दुसाहसिक अनैतिक सन्देश देकर दहशत फैलाने का कृत्य किया जो बदस्तूर जारी है| यहीं नहीं धमकी के बाबत जब एक अन्य महिला पत्रकार ने फोन पर बात करनी चाही तो उसको भी भद्दी गालियां देते हुए फोन काट कर उसकी भी वॉयस रिकॉर्ड वायरल कर समाज में अपनी दबंगई और दुस्साहस का डंका बजा कर पुलिस और पत्रकारों एवं समाज को चैलेंज कर रही है जिसको लेकर स्थानीय कलमकारों ने स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली पर गहरा आक्रोश व क्षोभ व्यक्त करते हुए शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक के नाम एक ज्ञापन शक्तिनगर थाने पहुंच सामूहिक रूप से थाना प्रभारी शक्तिनगर को सौंप उच्चधिकारियों से निष्पक्ष जाँच कर संबंधित महिला के विरुद्ध उचित कार्यवाही कर प्रेस की स्वतंत्रता सुनिश्चित कराई जाय कि मांग की है अन्यथा की स्थिति में कलमकार बाध्य होकर कलम की स्वतंत्रता हेतु संबैधानिक तौर पर संघर्ष करेंगे|
ज्ञापन देते समय स्थानीय डेढ़ दर्जन पत्रकार मौजूद रहे| पत्रकारों की मांग है कि 24 घंटे के अंदर संबंधितों पर कठोर कार्रवाई हो अन्यथा सभी लोग कलम की स्वतंत्रता के लिए हर संभव संवैधानिक विरोध का रास्ता न्याय न मिलने तक जारी रखेंगे।उपस्थित पत्रकार निम्न, अमरेश मिश्रा, वीरेंद्र यादव, प्रवीण पटेल, उमेश सागर, संतोष कुमार सोनी, रितेश शर्मा, अरविंद कुमार,अमित कुमार, चंद्रप्रकाश उपाध्याय, बीके त्रिपाठी, राज नारायण गिरी, राजेंद्र गुप्ता।
