थाना ओबरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता — नाबालिक अपहृता को 24 घण्टे के अंदर सकुशल बरामद किया गया
थाना ओबरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता — नाबालिक अपहृता को 24 घण्टे के अंदर सकुशल बरामद किया गया

श्रीमान् पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अनिल कुमार के निर्देशन में श्रीमान् क्षेत्राधिकारी महोदय ओबरा श्री हर्ष पाण्डेय के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक महोदय श्री विजय कुमार चौरसिया के नेतृत्व में थाना ओबरा पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए मु0अ0सं0 280/25, धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) से संबंधित नाबालिक अपहृता को सकुशल बरामद किया गया है।
प्रकरण– परिजनों द्वारा अपहृता के संबंध में तहरीर थाना ओबरा में प्राप्त हुई थी, जिसके आधार पर मु0अ0सं0 280/25, धारा 137(2) BNS का अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जाँच प्रारंभ की और तकनीकी सर्विलांस, मुखबिर सूचना एवं सतत प्रयासों के माध्यम से नाबालिक को सुरक्षित बरामद कर लिया। बरामदगी के उपरांत नाबालिका का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया तथा विधिक प्रक्रिया के अंतर्गत आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
थाना ओबरा पुलिस की इस संवेदनशील एवं त्वरित कार्रवाई की सराहना क्षेत्रीय जनता और वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा की जा रही है। पुलिस का संकल्प है—हर पीड़ित को शीघ्र न्याय और सुरक्षा प्रदान करना।
बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1. प्र0नि0 श्री विजय कुमार चौरसिया मय हमराह, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र।
2. उ0नि0 श्री विष्णु प्रभा सिंह मय हमराह, चौकी प्रभारी कस्बाओबरा, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र।
3. हे0का0 संतोष पटेल थाना ओबरा जनपद सोनभद्र।
4. म0का0 रिंकू गुप्ता थाना ओबरा जनपद सोनभद्र।
