बेलहत्थी: मिर्गी का दौरा पड़ने से पानी में डूबी किशोरी,मौत
बेलहत्थी: मिर्गी का दौरा पड़ने से पानी में डूबी किशोरी,मौत

डाला- सोनभद्र! हाथीनाला थाना क्षेत्र बेलहत्थी ग्राम पंचायत के कोड़रा (गुढ़ीया नाले) में स्नान के दौरान अचानक मिर्गी का दौरा आने से किशोरी की नाले के पानी में डूबने से मौत हो गई। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार जानकी पुत्री रामसूरत खरवार उम्र लगभग (14 वर्ष) पौत्री शिवनाथ खरवार पूर्व प्रधान बेलहत्थी, रविवार की दोपहर 12:00 बजे घर से 100 मीटर की दूरी पर गुढ़ीयवा नाले मैं स्नान करने गई थी नहाते समय पड़े मिर्गी के दौरे के कारण नाले के पानी में डूब गई जिस कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि जानकी को अक्सर मिर्गी के दौरे पढ़ते थे। काफी देर बाद भी वह जब घर वापस नहीं आई तो परिजनों ने नाले के पास जाकर देखा तो जानकी का शव मुंह के बल पानी में डूबा पड़ा था। जिसे देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पूर्व प्रधान शिवनाथ खरवार का कहना है की दौरा आने से नाले के पानी में डूब गयी जिसके कारण जानकी की मौत हो गई। जिसकी सूचना तत्काल प्रधान प्रतिनिधि राजकुमार को दी गई। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक हाथीनाला भैया एस.पी. सिंह मय फोर्स महिला कांस्टेबल विद्या के साथ पहुंच कर शव को विधिक कार्रवाई कर पीएम के लिए भेजा।
