डीआईजी बस्ती द्वारा क्षेत्राधिकारी बांसी कार्यालय का किया गया औचक निरीक्षण।
दिनांक: 26.11.2025 परिक्षेत्रीय कार्यालय, बस्ती । डीआईजी बस्ती द्वारा क्षेत्राधिकारी बांसी कार्यालय का किया गया औचक निरीक्षण।

संबन्धित को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश।
आज दिनांक 26.11.2025 को पुलिस उपमहानिरीक्षक, बस्ती परिक्षेत्र बस्ती श्री संजीव त्यागी द्वारा क्षेत्राधिकारी बांसी कार्यालय/पेशी का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान CCTNS कार्यालय,पेशी कार्यालय व परिसर का भ्रमण किया गया|क्षेत्राधिकारी बांसी कार्यालय का अपराध रजिस्टर ,Z रजिस्टर, भवन निर्माण रजिस्टर,कार्य वितरण आदि का अवलोकन किया गया

| रजिस्टरों/अभिलेखों में प्रविष्टियाँ अध्यावधिक करने , कार्यालय व परिसर की साफ़ सफाई प्रतिदिन कराने, लंबित प्रकरणों के गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण करने, आगंतुकों के साथ शिष्टाचारपूर्ण व्यवहार करने, लंबित अभियोगो के समयबद्ध निस्तारण करने,आरोप पत्र व अंतिम रिपोर्ट समय से न्यायालय में दाखिल कराने आदि हेतु निर्देशित किया गया |
इस दौरान पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर अभिषेक महाजन, क्षेत्राधिकारी बांसी सुजीत कुमार राय, क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान , क्षेत्राधिकारी इटवा शुबेंदु सिंह ,क्षेत्राधिकारी सुश्री रोहिणी यादव ,सर्किल के थानो के थाना प्रभारीगण व पेशी के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।
सोशल मीडिया सेल
रेंज कार्यालय, बस्ती।
