थाना सुजानगंज पुलिस टीम ने हत्या की घटना का किया सफल अनावरण, घटना कारित करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल (लोहे की बाका) व 01 मोटरसाईकिल बरामद

थाना-सुजानगंज जनपद जौनपुर।

▪️थाना सुजानगंज पुलिस टीम ने हत्या की घटना का किया सफल अनावरण
▪️घटना कारित करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल (लोहे की बाका) व 01 मोटरसाईकिल बरामद

श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जौनपुर व श्रीमान क्षेत्राधिकारी बदलापुर के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सुजानगंज के नेतृत्व में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 299/25 धारा 103(1) बीएनएस थाना सुजानगंज जौनपुर में वांछित अभियुक्त अमित सरोज पुत्र अशोक सरोज निवासी ग्राम नरहरपुर थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर को दिनांक 18.11.2025 को दुर्गवंश शिक्षण संस्थान करगैल सुजानगंज के पास से गिरफ्तार किया गया व घटना मे प्रयुक्त आलाकत्ल (लोहे की बाका) तथा 01 अदद मोटरसाईकिल स्पलेण्डर आई स्मार्ट नं0 UP62AR7203 को अभियुक्त की निशादेही पर बरामद किया गया व आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
1.अमित सरोज पुत्र अशोक सरोज निवासी ग्राम नरहरपुर थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर उम्र करीब 23 वर्ष
घटना का विवरण
दिनांक 04.11.2025 को वादी विकास कुमार पुत्र बृजभूषण गौतम निवासी ग्राम सुल्तानपुर थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर के द्वारा थाना सुजानगंज जौनपुर पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि पडोस के गांव नरहरपुर के रहने वाला अमित सरोज पुत्र अशोक सरोज निवासी ग्राम नरहरपुर थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर द्वारा वादी की बहन रोशनी उर्फ रूचि गौतम पुत्री बृजभूषण गौतम की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गयी है के सम्बन्ध में थाना सुजानगंज पर मु0अ0सं0 299/25 धारा 103(1) बीएनएस बनाम 1.अमित सरोज पुत्र अशोक सरोज निवासी ग्राम नरहरपुर थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर के पंजीकृत किया गया है, जिसके उपरान्त दिनांक 18.11.2025 को अभियुक्त अमित सरोज पुत्र अशोक सरोज निवासी ग्राम नरहरपुर थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर को दुर्गवंश शिक्षण संस्थान करगैल सुजानगंज के पास से गिरफ्तार किया गया व घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल (लोहे की बाका) तथा 01 अदद मोटरसाईकिल स्पलेण्डर आई स्मार्ट नं0 UP62AR7203 को अभियुक्त की निशादेही पर बरामद किया गया ।
सम्बन्धित अभियोग-
मु0अ0सं0 299/25 धारा 103(1) बीएनएस थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर ।
बरामदगी
घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल (लोहे की बाका) तथा 01 अदद मोटरसाईकिल स्पलेण्डर आई स्मार्ट नं0 UP62AR7203
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1.थानाध्यक्ष फूलचन्द पाण्डेय थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर।
2.उ0नि0 बृजेश मिश्रा थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर।
3.हे0का0 अश्वनी पाण्डेय थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर।
4.का0 संजीव कुमार थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर।
5.का0 वरुण यादव थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर।
6.का0 शुभम कुमार सिंह थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]