साइबर क्राइम पुलिस थाना सोनभद्र द्वारा ₹25,000/- की धनराशि वापस करायी गयी-

साइबर क्राइम पुलिस थाना सोनभद्र द्वारा ₹25,000/- की धनराशि वापस करायी गयी-

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाये जा रहे “साइबर अपराधियों के विरुद्ध विशेष अभियान” तथा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) एवं क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में, थाना प्रभारी साइबर क्राइम पुलिस थाना सोनभद्र के कुशल नेतृत्व में थाना साइबर टीम द्वारा एक सराहनीय कार्य किया गया है।

आवेदिका दिव्या पुत्री अशोक कुमार निवासी ग्राम नागनार हरैया मधुपुर, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बीमारी के नाम पर फोन कर ₹25,000/- की धनराशि ट्रांसफर करा ली गयी थी। उक्त प्रकरण में आवेदिका द्वारा NCRP पोर्टल पर शिकायत दर्ज करायी गयी थी। साइबर क्राइम टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए पोर्टल से आवश्यक जानकारी प्राप्त कर खाताधारक से संपर्क किया गया, जिसके परिणामस्वरूप ₹25,000/- की पूरी धनराशि आवेदिका के मूल खाते में सफलतापूर्वक वापस करायी गयी।

आवेदिका द्वारा पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय), क्षेत्राधिकारी तथा साइबर क्राइम पुलिस थाना की समस्त टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी है।

बरामदगी का विवरण –
₹25,000/- (पच्चीस हज़ार रुपये मात्र)

बरामद करने वाली टीम –
का0 अखिलेश यादव, साइबर क्राइम पुलिस थाना, सोनभद्र
का0 हृदेश यादव, साइबर क्राइम पुलिस थाना, सोनभद्र
का0 शैलेश विक्रम, साइबर सेल, सोनभद्र
म0का0 शारदा, साइबर क्राइम पुलिस थाना, सोनभद्र

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]