यूपी में 10वीं से स्नातक तक बड़ी खुशखबरी

उत्तर प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए यह अक्टूबर बेहद खास साबित होने वाला है। राज्य सरकार की पहल पर कई जिलों में इस महीने के अंत तक बड़ी संख्या में रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है, जहां 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट स्तर तक के अभ्यर्थियों को नौकरी पाने का मौका मिलेगा और वो भी बिना किसी आवेदन शुल्क के!

रोजगार मेले का आयोजन: जानिए कहां-कहां मिलेंगे मौके

राज्य के जिन जिलों में ये मेले आयोजित हो रहे हैं, उनमें इटावा, भदोही, मेरठ, एटा, बांदा, ललितपुर, खेरी और कौशांबी शामिल हैं। ये मेले 24 अक्टूबर से शुरू होकर 31 अक्टूबर 2025 तक चलेंगे। कुल 10 अलग-अलग रोजगार मेले आयोजित होंगे, जिनमें हजारों पदों पर भर्तियां की जाएंगी।

कितनी वैकेंसी, कब और कहां? देखें पूरी सूची

24-25 अक्टूबर – 100 वैकेंसी – इटावा, जसवंतनगर

24 अक्टूबर – 300 वैकेंसी – भदोही, जिला रोजगार कार्यालय, ज्ञानपुर

25 अक्टूबर – 350 वैकेंसी – मेरठ, क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय, रोहटा ब्लॉक

27 अक्टूबर – 593 वैकेंसी – एटा, कल्याणी पी.जी. कॉलेज, मारहरा

28 अक्टूबर – 20 वैकेंसी – बांदा, रामेश्वर प्रसाद प्रा. आईटीआई

29 अक्टूबर – 674 वैकेंसी – ललितपुर, पहलवान गुरूदीन प्रशिक्षण महाविद्यालय

29-30 अक्टूबर – 50 वैकेंसी – खेरी, पलिया खेरी

30 अक्टूबर – 500 वैकेंसी – कौशांबी, ब्लॉक परिसर, मुरातगंज

31 अक्टूबर – 250 वैकेंसी – लखीमपुर खेरी, आईटीआई राजापुर

31 अक्टूबर – 350 वैकेंसी – मेरठ, क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय

कौन-कौन कर सकता है आवेदन?

इन मेलों में भाग लेने के लिए जरूरी नहीं है कि आपके पास कोई डिग्री हो, यदि आप केवल 10वीं पास हैं, या आईटीआई, 12वीं, या स्नातक (ग्रेजुएट) हैं, तो भी आप इन अवसरों का लाभ उठा सकते हैं। फ्रेशर्स के साथ-साथ अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों के लिए भी नौकरी के अवसर उपलब्ध हैं।

किन पदों पर होगी भर्ती?

रोजगार मेलों में भाग लेने वाली निजी कंपनियां विभिन्न क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों की तलाश कर रही हैं। कुछ प्रमुख पदों में शामिल हैं: सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर, कंप्यूटर ऑपरेटर, अकाउंटेंट, सेल्स एग्जीक्यूटिव, कस्टमर सपोर्ट एसोसिएट

पंजीकरण के लिए वेबसाइट: rojgaarsangam.up.gov.in

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]