लगातार तेज बारिश के कारण जिलाधिकारी ने कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों को कल (4 अक्टूबर, शनिवार )को बंद रखने का दिया आदेश

सोनभद्र। मे लगातार हो रही तेज बारिश को देखते हुए जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह सोनभद्र ने जनपद के सभी कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों को शनिवार, दिनांक 04 अक्टूबर 2025 को बंद रखने का आदेश जारी किया है। जिलाधिकारी ने इसका निर्णय विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बीएसए ने स्पष्ट किया कि विद्यालयों में बच्चों की कक्षाएँ स्थगित रहेंगी, किन्तु शिक्षकगण अपने शैक्षिक एवं प्रशासनिक कार्य पूर्ववत संचालित करेंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि भारी वर्षा से सड़क मार्ग पानी से भर सकते हैं, जिससे विद्यार्थियों को असुविधा एवं खतरे की संभावना है। बच्चे अपने घर पर सुरक्षित रहेंगे इसलिए बंद रखने का आदेश दिया।
