मां-बाप और बीवी का काल बना राक्षस बेटा, करोड़ों के इंश्योरेंस के लिए दी खौफनाक मौत

मेरठ से एक शर्मनाक और खौफनाक घटना सामने आयी है। यहां पर एक लालची बेटे ने इंश्योरेंस के पैसे के लिए पहले तो जन्म देने वाले माता-पिता को मौत की नींद सुलाया।
इसके बाद अपनी बीवी को मारा आरोपी विशाल सिंघल के शैतानी दिमाग का उत्तर प्रदेश पुलिस ने खुलासा किया है। जिसे देखने के बाद यूजर्स खौफ में आ गए हैं। फिलहाल आरोपी विशाल सिंघल और उसका उसका सहयोगी सतीश पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। इसके साथ ही फर्जीवाड़े का खुलासा भी किया है।
बेटे ने पैसों के लिए मां-बाप और बीवी को मौत की नींद सुलाया!
मेरठ की शर्मनाक और हैरतअंगेज मामले से जुड़ी इस खबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर Sachin Gupta नाम के यूजर ने पोस्ट किया है। इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है कि, “पत्नी की संदिग्ध मौत- बीमा के 80 लाख पति को मिले मां की एक्सीडेंट में मौत- बीमा के 22 लाख रुपए बेटे को मिले पिता की संदिग्ध मौत- बीमा के 50 करोड़ रुपए बेटे पर आने थे ये तीनों मर्डर थे, जो केवल बीमा पाने को किए गए।
