अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा आगामी त्यौहार नवरात्रि/दुर्गा पूजा, दशहरा/विजयदशमी दृष्टिगत व शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज मय टीम के साथ थाना डुमरियागंज के कस्बा डुमरियागंज मे पैदल गश्त/रुट मार्च किया गया
दिनांक 24.09.2025 जनपद सिद्धार्थनगर
अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा आगामी त्यौहार नवरात्रि/दुर्गा पूजा, दशहरा/विजयदशमी दृष्टिगत व शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज मय टीम के साथ थाना डुमरियागंज के कस्बा डुमरियागंज मे पैदल गश्त/रुट मार्च किया गया ।

डॉ0 अभिषेक महाजन पुलिस अधीक्षक जनपद सिद्धार्थनगर के निर्देशन में प्रशान्त कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक जनपद सिद्धार्थनगर द्वारा आज दिनांक 24.09.2025 को क्षेत्राधिकारी डुमरयागंज व थाना इटवा पुलिस टीम के साथ आगामी त्यौहार नवरात्रि/दुर्गा पूजा, दशहरा/विजयदशमी व शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु थाना डुमरियागंज के कस्बा डुमरियागंज मे पैदल गश्त/रुट मार्च किया गया तथा आम जनमानस को सुरक्षा का एहसास कराया गया तथा शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया ।
