पति के द्वारा मानसिक रूप से प्रताड़ित करने तथा पति की दूसरी शादी की शिकायत लेकर आईजी कार्यालय पहुंची महिला
पति के द्वारा मानसिक रूप से प्रताड़ित करने तथा पति की दूसरी शादी की शिकायत लेकर आईजी कार्यालय पहुंची महिला

जिला – अंबिकापुर
संवाददाता – गुरजीत सिंह
छत्तीसगढ़ जिला बलरामपुर रामानुजगंज के शहर रामानुजगंज की मीरा प्रजापति पति उमेश कुमार प्रजापति वार्ड क्रमांक 1 की निवासी होना बताया हैं। उसने अपने आवेदन में लिखा है कि शादी 19.05.2009 की सामाजिक रीति-रिवाज से हुई थी। मेरा एक बेटा है जिसकी उम्र 14 वर्ष है, और कक्षा 8 वीं में पढ़ाई करता है
मेरे पति द्वारा रामानुजगंज के कोर्ट में सन् 2023 में तलाक का आवेदन लगाया गया है। शिक्षिका ने अपने आवेदन में साफ-साफ बताया है कि मुझे तलाक नहीं चाहिए, वो मेरे साथ हमेसा मार-पीट करते, तथा गंदी-गंदी गाली देते हैं। घर खाली करने की धमकी तथा घर बेचने की धमकी देते रहते हैं। जहां उन्हें सड़क पर आ जाने का भय बना हुआ है, उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा है कि मेरे पति बिना तलाक लिए दिनांक 21-06-2025 को शादी करने गए थे, और 22-06-2025 से एक दीपा पिता सोमनाथ प्रजापति के साथ रह रहे हैं. उन्होंने हमारे संवाददाता से बातचीत के दौरान बताया कि मैं पेशे से शिक्षिका हूं तथा मुझे मानसिक बीमार बताया जाता है, जब शिक्षिका थाना रामानुजगंज गई थी तो वहां भी इनकी गुहार नहीं सुनी गई, तथा पुलिस अधीक्षक कार्यालय बलरामपुर ने भी मामला कोर्ट में होने के कारण सुनना जायज ही ना समझा, इसके बाद त्रस्त होकर अपनी सुरक्षा व न्याय की गुहार लगाने महिला आईजी कार्यालय पहुंची ।
