घिवहीँ गांव में दो बाइकों की टक्कर में तीन लोग हुए घायल, जिला अस्पताल रेफर

घिवहीँ गांव में दो बाइकों की टक्कर में तीन लोग हुए घायल, जिला अस्पताल रेफर

उपेंद्र तिवारी सोनभद्र ब्यूरो

विंढमगंज थाना क्षेत्र के घिवहीँ गांव में तेज रफ्तार दो बाइकों की टक्कर में कुल तीन लोग घायल हो गए।बताया जा रहा है कि 22 वर्षीय संतोष कुमार पुत्र रमेश यादव निवासी घिवही, ज़ोरुखाड़ से अपने घर घर जा रहा था की घिवहीँ लाइन होटल के पास मोड़ पर मुड़ते वक्त पीछे से आ रही दूसरे बाइक से टक्कर हो गई।

जिससे पहले बाइक पर सवार संतोष कुमार व दूसरे बाइक पर सवार 28 वर्षीय मुकेश पुत्र कुबेर व 21 वर्षीय प्रदीप कुमार पुत्र मुन्नू दोनों निवासी रोरवा थाना कोन तीनो गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुद्धी पर भर्ती कराया गया। जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]