PM Modi @75: फिर दिखा ‘मेलोडी’ का जलवा! जन्मदिन पर इटली से आया प्यार भरा संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर देश और विदेश से उन्हें शुभकामनाएं मिल रही हैं। दुनियाभर के कई नेताओं ने सोशल मीडिया के जरिए से पीएम मोदी को बधाई दी है।

इनमें सबसे खास और चर्चित संदेश इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी का रहा, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

मेलोनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट करते हुए कहा कि, प्रधानमंत्री मोदी को 75वें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उनकी शक्ति, उनका दृढ़ संकल्प और लाखों लोगों का नेतृत्व करने की उनकी क्षमता प्रेरणा का स्रोत है। दोस्ती और सम्मान के साथ, मैं उनके स्वास्थ्य और ऊर्जा की कामना करती हूं ताकि वे भारत को एक उज्ज्वल भविष्य की ओर ले जा सकें और हमारे राष्ट्रों के बीच संबंधों को और मजबूत कर सकें।

दुनिया के बड़े नेताओं ने भेजी शुभकामनाएं

जॉर्जिया मेलोनी के अलावा पीएम मोदी को बधाई देने वालों कई बड़े नेताओं का नाम शामिल रहा। अमेरिकी राष्ट्रपति Trump, ने पीएम मोदी को फोन कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, अभी-अभी मेरे मित्र नरेंद्र मोदी के साथ शानदार बातचीत हुई। मैंने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। वे एक महान नेता हैं। रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने में आपके समर्थन के लिए धन्यवाद!’
इस पर पीएम मोदी ने जवाब दिया ‘मेरे 75वें जन्मदिन पर आपके कॉल और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद, राष्ट्रपति ट्रंप। हमारी मित्रता और साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए तत्पर हूं।’

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]