मणिपुर में प्रधानमंत्री मोदी, 65KM का सफर तय कर सड़क मार्ग से चुराचांदपुर पहुंचे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 से 15 सितंबर तक मिजोरम, मणिपुर, असम, पश्चिम बंगाल और बिहार के दौरे पर हैं. इस दौरान वे 71,850 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे.

पीएम ने अपने दौरे की शुरुआत मिजोरम से की है, जहां उन्होंने बैराबी-सैरांग नई रेल लाइन का उद्घाटन किया. इनके अलावा मणिपुर और असम में हजारों करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण होना है. गुवाहाटी में भूपेन हजारिका की 100वीं जयंती समारोह और कोलकाता में संयुक्त कमांडर सम्मेलन-2025 का उद्घाटन भी प्रधानमंत्री करेंगे.

पीएम मोदी के आज के कार्यक्रमों पर अपडेट्स के लिए पेज को रिफ्रेश करें:

– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सड़क मार्ग से 65 किलोमीटर की यात्रा कर इंफाल से चुराचांदपुर पहुंचे हैं. यहां वह ग्राउंड पर पहुंचे हैं जहां उनके कार्यक्रम निर्धारित हैं.

– मणिपुर दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी को लेकर सीपीआई(एम) सांसद जॉन ब्रिटास ने कहा, “हम, विपक्षी दल हमेशा यह कहते रहे हैं कि प्रधानमंत्री सभी दलों का एक प्रतिनिधिमंडल मणिपुर लेकर जाएं, ताकि हम उस राज्य को शांति और स्थिरता की ओर वापस ला सकें. पिछले दो वर्षों से उन्होंने हमारी बात नहीं सुनी. यहां तक कि संसद में पूर्ण बहस की हमारी मांग को भी नजरअंदाज किया गया. यह (पीएम का दौरा) बहुत देर से हो रहा है. फिर भी, हम इस पहल का समर्थन करते हैं. हमें उम्मीद है कि वे सभी संगठनों और लोगों को साथ लेकर भरोसा और विश्वास कायम करेंगे.”

– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इम्फाल एयरपोर्ट पर उतर चुके हैं और वहां से सड़क मार्ग से चुराचंदपुर के लिए रवाना हुए हैं. खराब मौसम के कारण उनका कार्यक्रम बदला गया है. प्रधानमंत्री पहले चुराचंदपुर जाएंगे और फिर इम्फाल लौटकर निर्धारित कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]