‘मोदी जी से इंप्रेश हूं’, नेपाल की सत्‍ता संभालने जा रही सुशीला कार्की ने भारत को लेकर क्‍या कहा?

नेपाल में जारी राजनीतिक उथल-पुथल के बीच, पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की को देश की अंतरिम प्रमुख के रूप में चुना गया है। Gen Z से अपार समर्थन मिलने के बाद सुशीला कार्की का प्रधानमंत्री बनना तय हो चुका है।

नेपाल की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश रह चुकी 73 वर्षीय सुशीला कार्की ने भारत के प्रति गर्मजोशी व्यक्त की है और दोनों देशों के बीच मधुर संबंधों की उम्मीद जताई है।

बुधवार को दिए एक बयान में, कार्की ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अपनी प्रशंसा व्यक्त की, इस दौरान उन्‍होंने “मोदी जी” कहकर संबोधित किया। उन्होंने भारत के साथ “अच्छे संबंध” होने की बात कही।

मेरे जेहन में मोदी जी के लिए अच्छा इंप्रेशन है

न्यूज18 को दिए इंटरव्‍यू में पीएम मोदी से अपनी उम्मीदों के बारे में पूछे जाने पर कार्की ने कहा, भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली से प्रभावित कार्की ने कहा, “मोदी जी को नमस्कार, मेरे जेहन में मोदी जी के लिए अच्छा इंप्रेशन है।” सुशीला कार्की ने यह भी बताया कि वो लंबे समय से से भारत के संपर्क में नहीं थीं।

सुशीला कार्की ने भारत-नेपाल के संबंधों को मजबूत करने की इच्छा व्यक्त करते हुए कहा, “हम इस बारे में बात करेंगे। जब यह एक अंतरराष्ट्रीय मामला होता है, दो देशों के बीच, तो कुछ लोग एक साथ बैठकर नीति बनाते हैं।” कार्की ने लोगों के बीच मजबूत संबंधों पर जोर दिया, भले ही सरकारी संबंध “एक अलग मामला” हों।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]