बलिया नाला में गणेश पूजा का भव्य आयोजन

बलिया नाला में गणेश पूजा का भव्य आयोजन

रितेश शर्मा संवाददाता

शक्तिनगर। बलिया नाला में 30 वर्षों से चली आ रही परंपरा के तहत इस वर्ष भी गणेश पूजा का शुभारंभ धूमधाम से किया गया। पूजा महोत्सव की शुरुआत 27 अगस्त को मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा एवं खीर भोज के साथ हुई। इसके उपरांत प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

28 अगस्त को बच्चों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, वहीं 29 अगस्त को डांडिया कार्यक्रम ने भक्तों को आनंदित किया। 30 अगस्त को देवी जागरण एवं पुरस्कार वितरण का आयोजन हुआ। 31 अगस्त को कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया।

1 सितंबर को रुद्राभिषेक, विशाल शिव चर्चा एवं महा भोग का आयोजन हुआ। 2 सितंबर को सुंदरकांड पाठ के साथ खीर भोज रखा गया। इसके बाद 3 और 4 सितंबर को श्री हरि कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

पूजा महोत्सव का समापन 5 सितंबर को मूर्ति विसर्जन के साथ होगा। पूरे कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और वातावरण भक्तिमय बना रहेगा।प्रांगण के मुख्य जजमान शिव कुमार सविता धर्मपत्नी रीता देवी, सौरव कुमार सविता, धर्मपत्नी श्वेता शर्मा ,चंदा सिंह ,रितेश शर्मा राजू
ठाकुर, अंबुज शुक्ला, करण
कुमार धोनी, पटेल, कृष्ण कुमार, सूरज कुमार, मोनू शर्मा।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]