My11Circle भारत में हो जाएगा बैन! ऑनलाइन गेमिंग बिल 2025 पास होने के बाद उठा सवाल

लोकसभा में ऑनलाइन गेमिंग बिल 2025 पास हो चुका है। जिसके जरिए भारत सरकार अब पैसे के लेन-देन वाले गेमिंग ऐप और साइट पर शिकंजा कसकर देश में ई-स्पोर्ट्स को प्रमोट करने वाली है।

आजकर मार्केट में बहुत सारे ऐसे ऐप हैं जिनपर लोगों को करोड़पति बनाने का सपना दिखाया जाता है। इसके लिए पहले लोगों को ऐप पर पैसे लगाकर अपनी टीम बनानी होती है, लेकिन इस बात की कोई गारंटी नहीं होती कि आप थोड़े पैसे लगाकर करोड़ों रुपये जीतेंगे। उनमें से एक ऐप My11Circle भी है। जिस पर अब भारत में बैन होने का खतरा मंडराने लगा है।

क्या बैन हो जाएगा My11Circle ?

ऑनलाइन गेमिंग बिल 2025 पास होने के बाद My11Circle पर संकट के बाद मंडराने लगे हैं। क्योंकि ये प्लेफॉर्म भी लोगों को लालच देकर करोड़पति बनाने का लालच देता है। My11Circle ऐप में भी आप अपनी टीम बनाकर पैसे का लेन-देन करते हैं। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली My11Circle के साथ जुड़े हैं। ऐसे ऐप पर लोग अपना सारा पैसा लगाकर हार जाते हैं और कई मामले में तो लोग सुसाइड भी कर लेते हैं।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]