स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ओबरा थाने में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ओबरा थाने में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।

क्राइम संपादक रविंद्र सिंह
थाने में सुबह से ही देशभक्ति के गीतों की धुन गूंज रही थी। कार्यक्रम की शुरुआत में क्षेत्राधिकार ओबरा हर्ष पांडे ने झंडारोहण किया।थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि हमें उन क्रांतिकारियों और अमर शहीदों को नमन करना चाहिए, जिनके अथक संघर्ष से देश को आजादी मिली। उन्होंने सभी से देश को सर्वोपरि मानकर कार्य करने और भारत के नवनिर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

इस अवसर पर थाने की इमारत को तिरंगे की झालरों से सजाया गया। कार्यक्रम में एस आई राम सिंह , एस आई रामलोचन, राजेश दुबे, रेनू कुमारी सहित थाने पर तैनात सभी पुलिसकर्मी मौजूद रहे। राष्ट्रगान की धुन से पूरा परिसर गुंजायमान हो उठा।

गौरतलब है कि 15 अगस्त 1947 को भारत को अंग्रेजी हुकूमत से आजादी मिली थी। आज देश की आजादी के 79 वर्ष पूरे हो गए हैं। इस खास मौके पर पूरे जिले में स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया जा रहा है। सरकारी और निजी भवनों को तिरंगे से सजाया गया है। बाजारों में स्वतंत्रता दिवस से जुड़ी सामग्री की धूम है।
