सोनभद्र: डाला नगर पंचायत में ईओ ने सफाईकर्मी को जूता मारने की धमकी दी, कर्मचारियों ने काम रोका
सोनभद्र: डाला नगर पंचायत में ईओ ने सफाईकर्मी को जूता मारने की धमकी दी, कर्मचारियों ने काम रोका

उपेंद्र तिवारी सोनभद्र ब्यूरो
सोनभद्र: डाला नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी (ईओ) द्वारा एक सफाई कर्मचारी विशाल को जूता मारने की धमकी देने और अभद्र भाषा का प्रयोग करने का मामला सामने आया है। इस घटना के विरोध में सभी सफाई कर्मचारियों ने काम बंद कर दिया और डाला स्थित शहीद स्थल पर विरोध प्रदर्शन किया।
कर्मचारियों की हड़ताल के कारण पूरे नगर पंचायत में साफ-सफाई का काम ठप हो गया था, जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष फुलावंती कुमारी ने हस्तक्षेप किया। ईओ अखिलेश सिंह ने नगर पंचायत कार्यालय में सभी कर्मचारियों के सामने अपनी गलती स्वीकार करते हुए सामूहिक माफी मांगी। इसके बाद अध्यक्ष के समझाने-बुझाने पर सभी कर्मचारी काम पर वापस लौट गए, जिससे नगर की साफ-सफाई का काम फिर से शुरू हो सका।
